Tuesday, January 6, 2009

डियर पार्क [हिरन पार्क ]दिल्ली दर्शन भाग २



दिल्ली दर्शन में आज ले चलते हैं आपको हिरन पार्क .यह होजखास सफ़दर ज़ंग दिल्ली के पास है .नई दिल्ली की इमरातों की भीड़ में इस तरह की किसी जगह का होना सकून देता है..यह सप्ताह के सातो दिन खुला है .. ..यह बहुत विस्तृत फैला हुआ है .यहाँ एंट्री फ्री है ..



।इस में एक कुत्रिम झील भी है जहाँ पर तैरती बतखें आपका मन मोह लेंगी

रंग बिरंगे फूल अपनी छठा से आपका दिल चुरा लेंगे
हिरन के साथ मटकते मोर दिल्ली जैसी जगह दिखना सच में अच्छा लगता है







डियर पार्क आसानी से पहुँचा जा सकता है इस पार्क से राजधानी के इस हिस्से को शहरी बस्तियों के निकट एक खुले हरी क्षेत्र की जरूरत को पहचानने के रूप में विकसित किया गया है . सुन्दर तरीके से छायादार पेड़, हरी भरी घास और एक पानी के की झील ..अपनी तरफ़ आने वाले को एक शान्ति देते हैं इस उद्यान का मुख्य आकर्षण हिरन मोर , प्यारे से खरगोश और गिनी पिग आदि हैं .दिल्ली की भागदौड भरी ज़िन्दगी में आदर्श परिवार पिकनिक स्थल है जहाँ बच्चो के लिए खेल का स्थान ,गुलाबों की महक आपका दिल चुरा लेगी.. हिरण पार्क निश्चित रूप से समय बिताने के लिए एक अच्छा स्थान है

11 comments:

सुशील कुमार छौक्कर said...

वाह जी वाह आप भी घुम आए यहाँ। मैं भी गया था अपनी बेटी के साथ। अच्छी जगह हैं।

एस. बी. सिंह said...

सुंदर आलेख और चित्र

नववर्ष की शुभकामनाएं।

मुसाफिर जाट said...

रंजना जी, नमस्कार
आज तो मैं भी आपके साथ हिरन पार्क में घूम लिया हूँ. दिल्ली जैसी जगहों पर ऐसी जगहें मिलना बड़ी ही अच्छी बात है.

शाश्‍वत शेखर said...

बहुत बढ़िया| एक बार दिल्ली जू के भी दर्शन करा दें| जबसे दिल्ली छुटी दिल्ली की बस यादें ही साथ रह गयीं हैं|

P.N. Subramanian said...

दिल्ली जाना तो हुआ. सभी ख़ास ख़ास जगहों को भी देखा पर हिरण पार्क छूट गया. आज हम भी घूम लिए. बहुत आभार.
http://mallar.wordpress.com

IRFAN said...

wah!adbhut jaankari aur khoobsoorat tasveeren,aur nirala andaaz likhne ka...badhaayi.

Arvind Mishra said...

जीहाँ शहर में ही प्रकृति अपनी सुन्दरता के साथ मौजूद है -हिरन की यह प्रजाति चीतल कहलाती है !

Alag sa said...

सिमेंट के जंगलों में ऐसे नखलिस्तान मन को सकून दे जाते हैं।

Abhishek said...

आपके साथ दिल्ली में हरियाली भी देख ली. हो सके तो कभी पुरानी दिल्ली भी अपने साथ ले चलें.

Amit said...

bhaut khub..chaliye aapke jariye ham bhi ghoom liye...

chopal said...

हिरण पार्क संदर्भ में अच्छी जानकारी दी है।
http://merichopal.blogspot.com/