Thursday, February 19, 2009

सेलेक्ट सिटी वाक साकेत



मॉल संस्कृति तेजी से अपने पांव पसार रही है .अब हर कोई मॉल जाना पसंद करता है ....जहाँ एक ही छत के नीचे खरीदारी और खाना पीना साथ साथ हो जाए ..इसी तरह के एक मॉल के फ़ूड कोर्ट की आज आपको सैर कराते हैं .यह नई दिल्ली के साकेत में है और या यह सेलेक्ट सिटी वाक के नाम से जाना जाता है ..यहाँ बेहतरीन खरीदारी और दुनिया भर के खाने के स्वाद एक साथ लिए जा सकते हैं

यह १००० वर्ग फुट में फैला हुआ है ..बेहतरीन पार्किंग मिलेगी आपको यहाँ और यहाँ के फ़ूड कोर्ट में आप जो चाहे इटेलियन चाइनीज भारतीय शाकाहारी मांसाहारी जो खाना चाहे खा सकते हैं हाँ यहाँ पर आपको जेब कुछ अधिक हलकी करनी होगी दो लोगो के यहाँ खाने का खर्च ५०० रुपीस के करीब पड़ जाता है चाय काफ़ी पीने वालों के लिए यहाँ बारिस्ता कैफे ,डी काफ़ी बीन एंड टी लीफ जैसी जगह हैं इटेलियन खाने के लिए यहाँ जेलिटो आदि जैसी जगह है जूस के लिए बूस्टर जूस और भारतीय खाने के लिए सात्विक जैसे बढ़िया जगह हैं ...यहाँ सब की पसंद का कुछ न कुछ जरुर मिल जायेगा अभी हम यहाँ इतना ही घूम पाये इस लिए इस में इतना ही बाकि का आगे घूमेंगे तो लिखेंगे ..

12 comments:

अंशुमाली said...

यह जानकारी है याकि विज्ञापन?

आशीष खण्डेलवाल (Ashish Khandelwal) said...

अगली बार दिल्ली आने पर यहां के स्वाद का लुत्फ जरूर लेंगे..

इष्ट देव सांकृत्यायन said...

क्या बात है, विज्ञापन सेवा शुरू हो गई क्या?

Arvind Mishra said...

कुछ खाया भी ?

मुसाफिर जाट said...

नहीं रंजना जी,
कम से कम मेरे तो काम का है नहीं.

विनय said...

सबकी सुनी और अब क्या कहें।


---
गुलाबी कोंपलें
सरकारी नौकरियाँ

P.N. Subramanian said...

यह भी हम लोगों के साथ सांस्कृतिक अत्याचार ही माना जाएगा. समान वामन तो ठीक ही मिलता है लेकिन खान पान तो यकीनन आदमी नंगा हो जावे. आपने अभी तो खाया नहीं होगा. घर में ही खा लेना. आभार.

महामंत्री - तस्लीम said...

रोचक वर्णन।

----------
तस्‍लीम
साइंस ब्‍लॉगर्स असोसिएशन

नरेश सिह राठौङ said...

आपके द्वारा दी गयी जानकारी रोचक है ।

महामंत्री - तस्लीम said...

बस इतना अफसोस रहा कि कुछ शापिंग नहीं कर पाए।

-----------
SBAI TSALIIM

Science Bloggers Association said...

Nayi post ka INTEZAR.

-Zakir Ali ‘Rajnish’{ Secretary-TSALIIM & SBAI }

प्रसन्न वदन चतुर्वेदी said...

दिल्ली के बारे में आप के ब्लाग मे पढ़कर अच्छा लगा....